श्रीनगर,19 जून(आरएनएस)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन तीन दिन के दौरे पर शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख पहुंचे. वह यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेंगे. उप राष्ट्रपति का स्वागत लेह के कुशोक बकुला रिनपोछे एयरपोर्ट पर लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने किया.
इस अवसर पर लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के मुख्य कार्यकारी पार्षद डॉ. मोहम्मद जाफर अखून, लद्दाख से लोकसभा सांसद मोहम्मद हनीफा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.
अधिकारियों ने बताया कि उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन तीन दिन के दौरे पर लेह में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समेत कई कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में युवा, सशस्त्र बलों के कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के सदस्य योग के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के संदेश को बढ़ावा देने में भाग लेंगे.
इसको लेकर एलजी सक्सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ” उपराष्ट्रपति की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले उपस्थिति अत्यंत प्रेरणादायक है. योग की शाश्वत परंपरा के उत्सव की तैयारी के बीच उनका मार्गदर्शन और नेतृत्व हमें अधिक स्वस्थ, संतुलित और सामंजस्यपूर्ण जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेगा.ÓÓ
एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरे के दौरान, उप-राष्ट्रपति 20 जून को सीमावर्ती गांव लुकुंग जाएंगे, जहां वे स्थानीय स्वयं सहायता समूहों से बातचीत करेंगे और ‘वाइब्रेंट विलेजेजÓ कार्यक्रम के तहत सीमा क्षेत्र में जारी विकासात्मक पहलों की समीक्षा करेंगे. वह युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे.
केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए कई राज्यों में मंत्रियों को भेजा है. इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मेन थीम स्वस्थ उम्र बढ़ाने के लिए योग है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां भाजपा ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार को हटा दिया है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

