चंडीगढ़। हरियाणा में एक युवक द्वारा रची गई डबल मर्डर की खौफनाक साजिश ने सबको झकझोर कर रख दिया है। साहिल मलिक (24) नामक आरोपी ने संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में आकर पहले अपने चाचा राहुल मलिक (45) और फिर अपने दोस्त अंकुश अग्रवाल (25) की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना बुधवार रात को लालड़ू और पानीपत में अंजाम दी गई। वारदात के बाद आरोपी ने दोनों शवों को पानीपत की सिवाह नहर के पास ठिकाने लगा दिया। सोनीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही दिल्ली भागते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
साहिल की अपने चाचा राहुल मलिक के साथ पुरानी रंजिश थी। राहुल मलिक डेराबस्सी में प्रॉपर्टी का काम करते थे और सोसाइटी के निवासी कल्याण संघ के अध्यक्ष भी थे। आरोपी ने चाचा से बेदखली का बदला लेने के लिए बुधवार रात उनके दफ्तर पहुंचकर तीन ग्राहकों को बाहर निकाला और हवाई फायर करने के बाद चाचा पर दो गोलियां दाग दीं। चाचा की हत्या करने के बाद, उसने शव को अपनी गाड़ी में डाला और करीब 150 किलोमीटर का सफर तय कर पानीपत पहुंच गया, जहाँ उसने दूसरी हत्या की योजना को अंजाम दिया।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

