अयोध्या,19 जून(आरएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर में हुए चंदा चोरी के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पहली बार बयान दिया है। उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा के अनावरण और विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर किसी ने राम मंदिर में चोरी की है तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, अयोध्या के बारे में समाचारपत्रों में सुनने को मिला है। हम लोगों ने ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच बैठाई है। और मैं कह सकता हूं कि जांच दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी, लेकिन मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि कोई अनर्गल बातें न हो, जो राम भक्तों को आहत करती हो। अगर किसी के पास दस्तावेजी सबूत है तो कृपया एसआईटी को उपलब्ध कराएं। एसआईटी जांच करके देगी।
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, राम भक्तों से मैं कहना चाहूंगा कि हमने 500 साल तक मर्यादित रहते हुए संघर्ष किया है, 15 दिन और देख लें, थोड़ा इंतजार कर लो। चिंता मत करो, लेकिन हम अयोध्या को बदनाम करने वाले, राम मंदिर को अपमानित करने वालों के बहकावे में कभी न आए। ये कभी नहीं चाहेंगे कि अयोध्या का नाम न हो। उन्होंने कहा कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने तक कोई बयानबाजी न करें।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

