बीजापुर, 20 जून (आरएनएस)। जल संसाधन संभाग बीजापुर के अंतर्गत भैरमगढ़ जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर मरम्मत कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना की अनुबंध राशि 267.88 लाख रुपये है तथा कार्यारंभ 17 दिसंबर 2025 से किया गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार परियोजना का लगभग 69 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। योजना के तहत जलाशय एवं नहरों के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। परियोजना की रूपांकित सिंचाई क्षमता 134 हेक्टेयर है। योजना पूर्ण होने के पश्चात भैरमगढ़ क्षेत्र के लगभग 93 कृषकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। इसके माध्यम से 134 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों की फसल उत्पादन क्षमता में वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा जलाशय के जीर्णोद्धार से जल संवर्धन, भू-जल पुनर्भरण तथा निस्तारी की सुविधाएं भी बेहतर होंगी। यह परियोजना क्षेत्र में कृषि विकास के साथ-साथ जल संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

