तारकेश्वर (पश्चिम बंगाल),20 जून(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल अपनी बेडिय़ों से आजाद हो गया है और विकास की एक नई यात्रा पर निकल पड़ा है. उन्होंने कहा कि एक चुनावी फैसले से आया बदलाव पूरे राज्य में दिखाई दे रहा है.
हुगली जिले के तारकेश्वर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद ‘पश्चिमबंग दिवसÓ के मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बंगाल की हवा में अब एक नई ताजग़ी महसूस हो रही है.
आज चुनाव और शपथ ग्रहण के बाद पहली बार आपके बीच आने का सौभाग्य मिला है. उन्होंने कहा, बंगाल की हवा में अब एक नई ताजगी है. ऐसा लगता है जैसे बंगाल अब अपनी बेडिय़ों से आज़ाद हो गया है, और बंगाल की शान की वापसी शुरू हो गई है.
विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि राज्य में हो रहे बदलाव ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया की ताकत को दिखाया है. उन्होंने कहा, बंगाल के लोगों के चेहरों पर चमक है और गांवों में खुशी और विश्वास की भावना है… बंगाल में यह साफ दिख रहा है कि आपका एक वोट कैसे बदलाव ला सकता है.
मोदी ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के काम में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार की कोशिशों पर भी जोर दिया और आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने इस प्रक्रिया में रुकावट डाली थी.
पीएम ने कहा, आपने देखा होगा कि पिछली सरकार ने बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन के ट्रांसफर को कैसे रोक दिया था. मौजूदा सरकार के तहत वह प्रक्रिया शुरू हो गया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पीएम-किसानÓ योजना की 18,880 करोड़ रुपये की 23वीं किस्त जारी की, जिससे पूरे भारत में 9.44 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए.प्रधानमंत्री राज्य दिवस के मौके पर आयोजित एक समारोह में शामिल हुए, जिसमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मंत्री, विधायक, सरकारी अधिकारी और आम जनता भी शामिल हुई.
मोदी ने रेलवे, कृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की, इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया तथा इनकी आधारशिला रखी.
पीआईबी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि इन योजनाओं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, एग्री स्टैक, प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना शामिल हैं. श्चिम बंगाल के किसानों को दुनिया की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना का लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री ने राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) की शुरुआत की.
बयान के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य 2026-27 में पश्चिम बंगाल के लगभग 50 लाख किसानों को लगभग 14 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर बीमा कवरेज प्रदान करना है, जिससे लगभग 28,140 करोड़ रुपये के अनुमानित बीमित मूल्य वाली फसलों की सुरक्षा होगी तथा किसानों को पर्याप्त महत्वपूर्ण सब्सिडी के माध्यम से सहायता मिलेगी.
मोदी ने लगभग 590 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया तथा इनकी आधारशिला रखी. उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-तृतीय) के तहत विकसित 49 सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसके दायरे में पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में कुल मिलाकर 315 किलोमीटर से अधिक का क्षेत्र आता है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

