रुड़की,20 जून(आरएनएस)। पुहाना औद्योगिक क्षेत्र की दवा फैक्ट्री में गत माह घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन फैक्ट्री गेट पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में फैक्ट्री प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद मामला शांत हो गया। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में कार्यरत रवि कुमार निवासी किशनपुर गत माह फैक्ट्री में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए देहरादून रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

