हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3डी रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इसके साथ ही फिल्म की एक्ट्रेस चेतना पांडे भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म में अपने किरदार से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली चेतना रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं चेतना पांडे.
चेतना पांडे ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2013 की फिल्म आई डोंट लव यू से की थी. इसके बाद वो शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म दिलवाले (2015) में जेनी के किरदार और मुन्ना माइकल (2017) में भी काम कर चुकी हैं. फिल्मों के अलावा, चेतना एमटीवी के ऐस ऑफ स्पेस (सीजऩ 1) और कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में भी एक कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ चुकी हैं.
वो क्लास ऑफ 2020 और होम जैसी पॉपुलर वेब सीरीज में भी अभिनय कर चुकी हैं. चेतना पांडे की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. चेतना पांडे रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं. चेतना पांडे इन दिनों विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ द पास्ट में सुनहरी के किरदार में नजऱ आ रही हैं. हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ द पास्ट बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म ने अब तक, सैकनिल्क के मुताबिक, 16.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

