नगरी, 21 जून (आरएनएस)। सद्भावना भवन, नगर पंचायत नगरी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षार्थियों एवं नगरवासियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्रीमती गायत्री बोदले एवं श्री राजेश तिवारी ने उपस्थितजनों को लगभग एक घंटे तक योगाभ्यास कराया। प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा उनके सही अभ्यास की विधि बताई गई, जिसे सभी ने एकाग्रता एवं अनुशासन के साथ किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस , नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा , जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू , नागेंद्र शुक्ला , मोहन नहाटा , श्रीमती प्रेमलता नागवंशी , महेंद्र नेताम , कमल डागा, मोहन पुजारी , श्रीमती दिनेश्वरी नेताम , रूपेन्द्र साहू, अजय नहाटा , श्रीमती चेलेश्वरी साहू , अश्वनी निषाद, रामगोपाल साहू , श्रीमती प्रतिमा देवांगन, शंकर देव, चित्रांश नागवंशी, विकास जैन, खेमेन्द्र साहू, एसडीएम श्रीमती प्रीति दुर्गम, बीएमओ नगरी, सहित गणमान्य नागरिक, प्रशिक्षार्थी, अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त समाज की आधारशिला है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

