पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा
जशपुरनगर, 21 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को राज्य के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से प्रारंभ होकर 3 जुलाई 2026 तक संचालित रहेगी।
इच्छुक एवं पात्र हितग्राही जिला श्रम कार्यालय, श्रम संसाधन केंद्र अथवा लोक सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नजदीकी जिला श्रम कार्यालय या श्रम संसाधन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है। श्रम पदाधिकारी ने जिले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के बेहतर शैक्षणिक भविष्य के लिए इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

