रुड़की 21 जून (आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आईआईटी रुड़की की संस्थान क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित 11 दिवसीय योग महोत्सव का सफल समापन हुआ। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों के बीच योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। योग महोत्सव के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को योग, आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। 11 और 12 जून को स्वामी करमवीर महाराज ने योग एवं प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। 14 एवं 15 जून को ऑनलाइन योग प्रशिक्षक पूनम चोपड़ा ने योग के विभिन्न आयामों की जानकारी दी।16 और 17 जून को डॉ. आशीष सिसोदिया ने आयुर्वेद, गलत दिनचर्या के दुष्प्रभाव और स्वास्थ्य सुधार के उपायों पर व्याख्यान दिया। 18 जून को डॉ. रुद्र भंडारी ने प्राणायाम और जोड़ों के दर्द से राहत देने वाले व्यायामों की जानकारी साझा की। 19 एवं 20 जून को ईशा फाउंडेशन की टीम ने बाल योग, ध्यान और जीवनशैली सुधार विषयों पर मार्गदर्शन दिया। वहीं, सहज योग के अंतर्गत मयंक गुप्ता ने शरीर की नाडिय़ों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य संतुलन पर विस्तृत जानकारी दी। शिविर में प्रतिदिन लगभग 400 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें संस्थान के छात्र, शिक्षक, कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक शामिल रहे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ऑनलाइन सामूहिक योगाभ्यास किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

