रुड़की 21 जून (आरएनएस)। सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र गुर्जर ने रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस बार पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर लड़ेगी। वहीं, चुनाव में पार्टी अपना परचम लहराएगी। प्रेसवार्ता कर सामाजिक न्याय पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव लडऩे की हुंकार भर दी है। वीरेंद्र गुर्जर राष्ट्रीय महासचिव, पुनीत कश्यप प्रदेश अध्यक्ष व अरविंद कश्यप ने बताया कि पिछड़े वर्ग के लोगों को सभी पार्टी वोट का सहारा समझती हैं। कोई पार्टी पिछड़े वर्ग के लोगों को चुनाव के बाद नहीं पूछती है। उन्होंने कहा कि लोगों को पांच किलो राशन देकर नहीं खरीद सकते हैं। हम केवल अपना हक मांगते हैं और सामाजिक न्याय पार्टी अपने हक के लिए ही बनाई है।
उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक न्याय पार्टी उत्तर प्रदेश में करीब 100 सीटों से भी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उत्तराखंड में भी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार कर अपना दमखम दिखाएंगे। इस मौके पर सचिन त्यागी, नीरज त्यागी, अर्पित त्यागी, अरविंद कश्यप, सुमित कश्यप, पुनीत कश्यप, वीरेंद्र गुर्जर, दीपक कश्यप, बिट्टू कश्यप, सुनील कश्यप, मिंटू कश्यप व राहुल कश्यप आदि सैकड़ो सामाजिक न्याय पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

