चित्रकूट 21 जून (आरएनएस)। भरतकूप थाना क्षेत्र के सभापुर गांव में घरेलू कलह के चलते लवलेश (22) ने फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई राजेश के मुताबिक लवलेश की शादी दो साल पहले चंदला, छतरपुर निवासी रचना से हुई थी। एक साल की बेटी भी है।
शनिवार को लवलेश ने घर के बर्तन बेचकर शराब पी ली। इस पर पत्नी से विवाद हुआ। रचना ने मायके फोन कर मां सहोद्रा देवी व भाई विश्वनाथ को बुला लिया। दोनों ने दहेज के बर्तन बेचने पर आपत्ति जताई और रचना को बेटी सहित मायके ले गए। इससे क्षुब्ध लवलेश ने रात में कमरे में फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने शव लटका देखा। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार नशे को लेकर अक्सर झगड़ा होता था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

