चित्रकूट 21 जून (आरएनएस)। मुख्यालय कर्वी के मुलायम नगर की पूनम पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को पत्र सौंप कर आरोप लगाया कि पति शराब का आदी है। रोज शराब पीकर अनर्गल आरोप लगाकर मारपीट करता है। बीती रात भी उसने जमकर मारा पीटा। इतना ही नहीं उसके बाल पकड़कर काफी दूर तक पूरे घर में घसीटा। वह रक्तरंजित होकर कर्वी कोतवाली पहुंच प्रकरण की तहरीर देकर मांग किया कि आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कराई जाए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

