चित्रकूट 21 जून (आरएनएस)। रैपुरा थाना क्षेत्र के बूढ़ा सेमरवार गांव निवासी मो. वकील (45) की रविवार को ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गई। छोटे भाई मो. शकील ने बताया कि वकील बूढ़ा गांव में शिवनारायण की तेल चक्की में ऑपरेटर था। सुबह वह खली लेकर चक्की संचालक के रिश्तेदार सुमित द्विवेदी, शिवप्रसाद के साथ ई-रिक्शा से भौंरी जा रहा था। बूढ़ा मार्ग पर खराब सड़क के गड्ढे में रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक हीरु समेत सभी दब गए। राहगीरों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, पर रास्ते में ही वकील की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगना वजह बताई गई। थाना प्रभारी राम सिंह ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की पत्नी रेशमा, दो बेटी व एक बेटा हैं। एक साल पहले बड़े बेटे की बाइक हादसे में मौत हो चुकी है। पखवाड़े भर पहले पिता अब्दुल कुद्दूस का भी निधन हुआ था। वकील छह साल से चक्की में काम कर परिवार चला रहा था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

