रीवा 21 जून (आरएनएस)।जिले में रविवार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (हृश्वश्वञ्ज-त्र) आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (हृञ्ज्र) द्वारा परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। जिले के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर 5399 परीक्षार्थी एग्जाम देने पहुंचे हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
अभ्यर्थियों को प्रवेश देने के लिए सुबह 11:30 बजे से केंद्रों के गेट खोल दिए गए थे। अंदर जाने से पहले छात्र-छात्राओं की मेटल डिटेक्टर और मैनुअल तरीके से सघन जांच की गई। सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराते हुए अभ्यर्थियों के कपड़ों में लगी चेन, धातु के बटन, कलावा, गहने और अन्य धातु की वस्तुएं बाहर ही उतरवा ली गईं।
सख्ती का आलम यह रहा कि कई अभ्यर्थियों की पैंट की चेन और बटन तक प्लास और पेचकस की मदद से निकाले गए, उसके बाद ही उन्हें प्रवेश मिला। इस कड़ी जांच प्रक्रिया के चलते कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी बन गई थी।
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक एएसआई (्रस्ढ्ढ) स्तर का अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाल रहा है।
भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के अभिभावकों के बैठने के लिए विशेष पंडाल लगाए हैं। यहां शुद्ध पेयजल के साथ ग्लूकोज और ओआरएस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान बिजली कटौती से बचने के लिए निर्बाध आपूर्ति और जनरेटर जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

