शाहिद कपूर की कबीर सिंह को रिलीज हुए सात साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने अपने करियर पर इस फिल्म के लंबे समय तक रहने वाले असर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने इंडस्ट्री में उनके बारे में लोगों की सोच बदल दी और बॉलीवुड में लीड रोल पाने का रास्ता बनाया।
निकिता ने ‘कबीर सिंहÓ को अपने करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया। फिल्म ने उनके करियर पर कैसे असर डाला इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि कबीर सिंह मुझे तब मिली जब मैं फिल्मों में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थी।
कबीर सिंह के बाद कास्टिंग के मामले में मुझे अलग नजरिए से देखा जाने लगा। मैंने लीड रोल वाली अपनी पहली दो फिल्में साइन कीं। इस फिल्म ने मुझे वह बदलाव दिया जिसकी मुझे जरूरत थी।
फिल्म में शाहिद कपूर के साथ काम करने के अपने अनुभव को निकिता ने साझा किया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म ऐसी थी, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया और जिस पर काफी चर्चा हुई। हालांकि, फिल्म की शूटिंग के दौरान कभी भी फाइनल रिजल्ट के बारे में नहीं सोचा। मैंने फिल्म को दिन-दर-दिन के हिसाब से किया। बस हर सीन में जो कर सकती थी, वह करने की कोशिश की। यह वांगा सर का विजन था जिसकी वजह से ऐसा रिजल्ट मिला। शूटिंग के दौरान शाहिद का फोकस तारीफ के काबिल था।
निकिता जल्द ही नजदीकियां में मुख्य भूमिका निभाती नजंर आएंगी। यह प्राइम वीडियो इंडिया की आने वाली सीरीज है, जिसे धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। यह प्रोजेक्ट धर्माटिक के साथ उनका पहला कोलेबोरेशन है।
धर्माटिक करण जौहर का डिजिटल कंटेंट डिवीजन है। सीरीज से जुडऩे के बारे में बात करते हुए दत्ता ने कहा कि मुझे लगता है कि करण जौहर आज के समय में फैमिली-रोमकॉम के जीनियस हैं। जब से मैंने एक्टिंग शुरू की है, उनकी ड्रामेडी का हिस्सा बनना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। जब मुझे यह ऑफर मिला, तो इसे ठुकराने का कोई सवाल ही नहीं था।
आज के दौर के रिश्तों पर आधारित ड्रामा नजदीकियां में निकिता मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ परेश पाहुजा, आकांक्षा सिंह और ताहा शाह भी हैं। यह सीरीज प्राइम वीडियो इंडिया पर स्ट्रीम होगी। निकिता दत्ता को आखिरी बार ज्वेल थीफ – द हीस्ट बिगिन्स में देखा गया था, जिसमें उन्होंने सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के साथ काम किया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

