रायपुर, 22 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने प्रशासनिक कसावट के तहत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने आबकारी विभाग में पदस्थ 30 अधिकारियों और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, आबकारी मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ सहायक आयुक्त आबकारी प्रवीण वर्मा को रायपुर जिले का प्रभारी उपायुक्त आबकारी बनाया गया है। वहीं रायपुर के जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा को सहायक आयुक्त आबकारी राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।
आदेश के तहत कई जिला आबकारी अधिकारियों, सहायक जिला आबकारी अधिकारियों, आबकारी उप निरीक्षकों तथा लिपिकीय कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। धमतरी, कोरबा, बलौदाबाजार-भाटापारा, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, बलरामपुर-रामानुजगंज, बेमेतरा, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान समेत कई जिलों में नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से एकपक्षीय रूप से कार्यमुक्त माना जाएगा। साथ ही उनका आगामी वेतन वर्तमान पदस्थापना स्थल से आहरित नहीं किया जाएगा।
आबकारी विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
लिस्ट देखें….

0

