०हाईवे पर युवकों की खतरनाक हरकत, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
बिलासपुर,22 जून (आरएनएस) । रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। चकरभाठा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर मानव जीवन को खतरे में डालने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्रेटा कार को जब्त कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 जून 2026 की देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हिर्री माइंस के पास रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर एक क्रेटा कार (क्रमांक ष्टत्र 10 क्चश्व 4400) में सवार युवक चलती गाड़ी की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंटबाजी कर रहे थे। इस दौरान वाहन तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिससे सड़क पर अन्य लोगों की जान को भी खतरा उत्पन्न हो रहा था।घटना की सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को पकड़कर थाना लाया। पूछताछ में वाहन चालक प्रशांत जायसवाल (21 वर्ष), निवासी पुराना बस स्टैंड के पास, बिलासपुर ने अपने वाहन से यातायात नियमों का उल्लंघन करना स्वीकार किया।पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी से बचने की अपील की है।पुलिस का कहना है कि इस तरह की लापरवाही न केवल वाहन सवारों बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती है, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

