कोण्डागांव, 22 जून (आरएनएस)। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड की टीम उपलब्ध रहती है, जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं।दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक को एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है। मेडिकल बोर्ड में अस्थि रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण किया जाता है। परीक्षण के उपरांत मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगता का प्रतिशत निर्धारित किया जाता है। जिन आवेदकों की दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक पाई जाती है, वे दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए पात्र होते हैं। समाज कल्याण विभाग ने बताया कि परीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दिव्यांग प्रमाण पत्र उसी दिन जारी कर दिया जाता है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

