रायपुर,23 जून (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने एक विवादित सामुदायिक भवन पर जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और आसपास के मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, हिंदू स्वाभिमान संगठन की प्रदेश अध्यक्षVishwadini Pandey4 ने आरोप लगाया था कि सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन से शिकायत भी की थी। शिकायत के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन ने मामले की जांच की और उसके बाद कार्रवाई की गई।
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई
प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान सेंट पॉल स्कूल के दोनों ओर की सड़कों को बंद कर दिया गया। मौके पर अपर कलेक्टर, एडीसीपी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
लीज समाप्त होने और अनुमति नहीं होने का आरोप
विश्वदिनी पांडेय का दावा है कि सेंट पॉल ट्रस्ट के पास संबंधित भूमि की लीज वर्ष 2022 में समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद स्कूल परिसर में सामुदायिक भवन के नाम पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उनका आरोप है कि निर्माण के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी और नगर निगम को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।
उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत की जांच के बाद शासन और प्रशासन ने तथ्यों को सही पाया, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
प्रशासन की नजर में था निर्माण
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विवादित ढांचे को ध्वस्त किया गया। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। मामले को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।फिलहाल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैधानिक अनुमति के किए गए निर्माण और भूमि संबंधी नियमों के उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

