कांकेर,23 जून (आरएनएस)। कांकेर जिले में कार और बाइक के बीच हुई एक भीषण टक्कर का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार युवक टक्कर के बाद कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा।
जानकारी के अनुसार, घटना कांकेर शहर स्थित वन विभाग के लकड़ी डिपो के पास 21 जून को हुई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यू-टर्न ले रही स्कॉर्पियो से टकराई बाइक
सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन डिवाइडर के पास यू-टर्न लेते हुए दिखाई दे रही है। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक सीधे वाहन के बोनट से जा टकराती है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ड्डह्ययुवक हवा में उछलकर स्कॉर्पियो के दूसरी ओर जा गिरा। हादसे के बाद युवक उठने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन गंभीर चोट और दर्द के कारण खड़ा नहीं हो पाता।
वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। प्रारंभिक तौर पर फुटेज में कार चालक और बाइक सवार दोनों की ओर से लापरवाही की आशंका दिखाई दे रही है।
हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारी का निर्धारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
यातायात नियमों के पालन की जरूरत
इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और असावधानी से वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग, निर्धारित गति सीमा का पालन और यू-टर्न लेते समय विशेष सावधानी बरतना ऐसे हादसों को रोकने के लिए बेहद जरूरी है।
फिलहाल वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

