रांची 23 जून (आरएनएस)। झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी मुजीब कुरैशी ने झारखंड के युगपुरुष एवं झारखंड आंदोलनकारी तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री, सांसद व राज्यसभा सांसद रहे दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल एक महान जननायक का नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की अस्मिता, संघर्ष और गौरव का सम्मान है। आगे कहा कि दिशोम गुरु ने अपने पूरे जीवन में समाज को नशामुक्ति, शिक्षा, स्वावलंबन और कृषि से जुडऩे के लिए प्रेरित किया। उनका संघर्षपूर्ण जीवन अन्याय, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। वे सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और जनकल्याण के लिए समर्पित रहे। मैंने सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल को लिखकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भारत रत्न देने की मांग किये थे और आज भी यही मांग करते हैं कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन भारत रत्न के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए दिशोम गुरु द्वारा किया गया त्याग एवं संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

