नारायणपुर, 23 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ पुलिस की डायल-112 आपातकालीन सेवा ने एक बार फिर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया और जनसेवा की मिसाल पेश की है। सर्पदंश के शिकार एक ग्रामीण को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर पुलिस टीम ने उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, 22 जून 2026 को डायल-112 को सूचना मिली कि थाना एड़का क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में एक व्यक्ति को जहरीले सर्प ने काट लिया है। सूचना मिलते ही डायल-112 की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (श्वक्रङ्क) टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
पुलिस टीम ने लगभग 28 किलोमीटर की दूरी तय कर गांव पहुंचकर सर्पदंश पीडि़त को सुरक्षित वाहन में बैठाया और बिना समय गंवाए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किसकोड़ो पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया।
समय पर पुलिस सहायता और त्वरित चिकित्सा सुविधा मिलने से पीडि़त की स्थिति सुरक्षित बनी रही और उसे आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सका।
आपातकाल में मददगार साबित हो रही डायल-112
नारायणपुर पुलिस ने कहा कि डायल-112 सेवा आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए लगातार तत्पर है। दुर्घटना, स्वास्थ्य आपातकाल, अपराध या अन्य संकट की स्थिति में यह सेवा लोगों तक तेजी से मदद पहुंचा रही है।
ग्रामीणों ने भी डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मदद मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच डायल-112 सेवा का उपयोग करें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

