कोलकाता 23 जून (आरएनएस)। फोर्ट विलियम के सगत सिंह द्वार इलाके में आरसीटीसी मैदान के पास सीआरपीएफ (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) की वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक से पूछताछ करने के बाद फर्जी सीआरपीएफ कर्मी को गिरफ्तार किया गया। सोमवार की रात आकाश सोनार नाम के एक युवक को मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर रोका गया। उस व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच के बाद आकाश सोनार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया व उसे गिरफ्तार किया गया। आकाश सोनार उत्तर 24 परगना के बैरकपुर निवासी है और वह सीआरपीएफ का कर्मी या अधिकारी नहीं है। वह पहले कागज बेचने के काम से जुड़ा था। हालांकि, आरोप है कि वह लंबे समय से सीआरपीएफ अधिकारी बनकर अलग-अलग जगहों पर जा रहा था। उसके मोबाइल फोन से सेना की वर्दी पहने हुए उसकी कई तस्वीरें भी मिली हैं। यह भी आरोप है कि वह शेख मुजफ्फर खुद को एक प्रभावशाली व्यापारी बताकर सरकारी मामलों में अपना प्रभाव जमाने की कोशिश करता था। आकाश सोनार के पास से एक सब-इंस्पेक्टर का बैज, सीआरपीएफ का लोगो, चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीनियर आईपीएस अधिकारियों की जानकारी, लगभग 15,000 नकद और कई पहचान पत्र बरामद किए गए। जांच में यह भी पता चला कि वह पिछले तीन साल से इसी यूनिफॉर्म में घूम रहा था। इसके बाद, मिलिट्री इंटेलिजेंस की एक टीम ने उसे हेस्टिंग्स पुलिस के हवाले कर दिया।
–
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

