जौनपुर 23 जून (आरएनएस )। सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार में सोने की दुकान में घुसकर दबंगो ने दुकानदार पर आचानक हमला कर उसे बुरी तरह पीट दिया है। इस हमले का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियों के अनुसार ज्वेलरी दुकान के मालिक रोज की तरह अपनी दुकान में ग्राहकों को गहने दिखा रहें थें। दबंगों ने ज्वेलरी की दुकान में घुसते ही वहां बैठे दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। अचानक दुकान में घुसकर मारपीट करने पर वहां बैठी गहने देख रही दो महिलाएं डरकर किनारे खड़ी हो गईं।कुछ ही देर बाद शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गएं और उन्होंने दुकानदार का बचाव किया। फिल्हाल दुकानदार से मारपीट की विडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

