बदलापुर/जौनपुर 23 जून (आरएनएस )। थाना बदलापुर क्षेत्र के ग्राम नेवादा मुखलिसपुर निवासी एक युवक ने पुलिस एवं प्रशासन से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। युवक का आरोप है कि 16 जून को गांव में लगी आग को बुझाने के दौरान कुछ लोगों ने उसका विरोध किया और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची।प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव में सुनीता पत्नी जंगबहादुर तथा परमीला पत्नी नंदलाल के मड़हे में आग लगने पर वह समरसेबल की पाइप से पानी लेकर आग बुझाने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने आग बुझाने का विरोध किया तथा ईंट-पत्थर लेकर हमला करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है।पीडि़त ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने मिलकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया और बाद में उसे तथा उसकी मां को झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची। साथ ही विपक्षियों पर जान से मारने की धमकी देने, रास्ता अवरुद्ध करने और पुरानी रंजिश के चलते लगातार परेशान करने का भी आरोप लगाया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

