जौनपुर 23 जून (आरएनएस )। बक्शा थाना क्षेत्र में चर्चित सुमित सिंह हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मारपीट के बाद युवक सुमित सिंह की हत्या के मामले में बक्शा पुलिस ने नामजद आरोपी शिवम गौतम और शनी गौतम को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को नेपालनगर स्कूल के पास से दबोच लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ की तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं, त्वरित गिरफ्तारी से मृतक के परिजनों ने राहत की उम्मीद जताई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

