बदलापुर, जौनपुर (आरएनएस )। लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने की वजह से कई छात्रों की मौत पर ऑल इण्डिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने मंगलवार को बदलापुर स्थित सब्जी मण्डी के पास श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने मृत छात्रों के प्रति प्रतिकात्मक वेदी पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रदेश राज्य सचिव दिलीप कुमार ने अलीगंज के कोचिंग सेंटर में हुए इस भीषण अग्निकांड के दिवंगत छात्रों के लिए गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दु:खद व चिंताजनक है। उन्होंने मृत छात्रों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना से छात्रों व अभिभावकों में गहरा दुख व विक्षोभ व्याप्त है। इस दु:खद घटना से साफ जाहिर है कि शासन-प्रशासन की लापरवाही और कोचिंग संस्थानों की लूट से आये दिन छात्रों के साथ कोई न कोई अनहोनी हो रही है। दरअसल, सरकार व पूंजीपतियों की मंशा के अनुरूप सरकारी शिक्षण संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है और शिक्षा के निजीकरण को प्रोत्साहित करते हुए सरकार सुरक्षा व उपयुक्त मानकों का ख्याल किए बगैर कोचिंग संस्थानों को लूट की छूट दे रही है। एआईडीएसओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन जैन, प्रवीण विश्वकर्मा, अंजली सरोज, पूनम प्रजापति, विकास मौर्य, जयंत राव, विजयप्रकाश, वर्षा, अजय मौर्य, सहित अन्य कई छात्र छात्रायें मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन- संतोष कुमार प्रजापति ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

