प्रयागराज 23 जून (आरएनएस)। सौरव तिवारी के हरफनमौला खेल (29 रन एवं 1.5-0-11-4) और अर्चित सिंह की अचूक गेंदबाजी (6-0-31-6) से फोर्ड स्कूल क्लब ने भवम क्लब को 146 रन से हराकर द्वितीय राममूर्ति त्रिपाठी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में फोर्ड स्कूल क्लब ने 30 ओवर में 6 विकेट पर 222 रन (कनिष्क श्रीवास्तव 44, अभिमन्यु सिंह 41, अभिजीत मिश्रा 38, सौरव तिवारी 29 नाबाद, अंशवीर सिंह 2/41, हनी सिंह 2/49, उत्कर्ष सिंह 1/28) बनाए। जवाब में भवम क्लब की पूरी टीम 11.5 ओवर में 76 रन (अविनाश वर्मा 19, अंशवीर सिंह 10 नाबाद, अर्चित सिंह 6/31, सौरभ तिवारी 4/11) पर सिमट गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

