प्रयागराज 23 जून (आरएनएस)। मोहम्मद हमजा खान (38 रन एवं दो विकेट) और मोहम्मद अहसान अहमद (3-0-14-4) के दम पर दौलत हुसैन इंटर कॉलेज क्लब ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को 50 रन से हराकर स्पोट्र्स जंक्शन ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
फाफामऊ मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज में 25 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन (मोहम्मद हमजा खान व अबु बकर 38-38, शिवांश गुप्ता 23, शीजान 20, आशीष गुप्ता 2/26, अभिनव राज, निर्भय, शाश्वत शर्मा व हिमांशु कनौजिया एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की पूरी टीम 22.1 ओवर में 117 रन (आशीष गुप्ता 25, अभिनव राज 20, मोहम्मद अहसान अहमद 4/14, मोहम्मद हमजा खान 2/09, अली वारिस 2/09) पर सिमट गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

