संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 23 जून (आरएनएस)। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में जैदी इंदौर क्रिकेट क्लब को 68 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में समर्थ मधुबन के नाबाद शानदार ( 120 रन, 103 गेंद, 19 चौके व 5.5 – 2 – 16 – 3 ) शतक लगाकर अपनी टीम को अहम जीत दिलाई हैं।
मंगलवार को डीएवी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रैंड्स क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 189 रन ( समर्थ मधुबन 120 नाबाद रन, दिव्यांश सिंह 3/19, सृजन पटेल 3/42, देवांश कुमार 1/30 ) पर बनाए। जवाब में जैदी इंडोर क्रिकेट क्लब की टीम ने 29.5 ओवर में 121 रन ( आर्यन 27, आर्यन कुमार यादव 17 रन, ध्रुव सिंह 3/08, समर्थ मधुबन 3/16, अंकुश आनंद 2/21, श्रेय कुमार सिंह 1/27 ) ही बना सकी। मैच में मो. आरिफ व तौसीफ शैख ने अंपायरिंग और अनूप कुमार शर्मा ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

