नईदिल्ली,23 जून(आरएनएस)। राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के पेपर लीक के खिलाफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जंतर-मंतर पर जारी है। पार्टी ने मंगलवार को विरोध को धार देने के लिए डायपर दान अभियान शुरू किया है। उसने सभी समर्थकों से डायपर लेकर आने को कहा है, जिस पर इस्तीफे की मांग लिखकर शिक्षा मंत्री को भेजा जाएगा। इससे पहले पार्टी ने थाली और चम्मच लेकर आने को कहा था।
पार्टी ने अभियान के तहत एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें धर्मेंद्र प्रधान डायपर पहने और मुंह में बच्चों का निप्पल लगाएं खड़े हैं। उनको एक बच्चे की तरह प्रदर्शित किया गया है। इसमें लिखा है, रोज एक डायपर, लीकेज से बचाव। डायपर डोनेशन ड्राइव की शुरुआत। आज शाम 6 बजे जंतर-मंतर पर। एक डायपर लाएं, उस पर उनके इस्तीफे की अपनी मांग लिखें। हम यह पक्का करेंगे कि वह शिक्षा मंत्री तक पहुंच जाए।
सीजेपी ने अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन के बाद शनिवार से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। यहां पुलिस बल तैनात है और समर्थकों की भीड़ भी पहुंच रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की मांग है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक यहां से नहीं हटा जाएगा। इससे पहले समर्थकों ने आत्महत्या करने वाले छात्रों की याद में कार्यक्रम स्थल पर मोमबत्तियां जलाई गईं। इसमें कई राजनीतिक छात्र संगठन भी शामिल हुए हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

