0 उजियारा अभियान के तहत
कांकेर, 24 जून (आरएनएस)। जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों के कब्जे से कुल 18.5 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23-24 जून की दरमियानी रात थाना नरहरपुर की टीम गश्त और पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर ग्राम जामगांव निवासी अनीता बघेल (42 वर्ष) के कब्जे से 11 लीटर देशी महुआ शराब तथा ग्राम माड़वाड़ी निवासी दिलेश्वरी जूरी (30 वर्ष) के कब्जे से 7.5 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास से कुल 18.5 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर अपराध क्रमांक 129/2026 एवं 130/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया है। इसके बाद आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार एक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, एएसआई बुधारू मरकाम, प्रधान आरक्षक परमानंद सिन्हा, आरक्षक नीलेश साहू, रैन जैन तथा महिला आरक्षक सरिता गोटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण में जनता और पुलिस की साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
0

