-इमाम हुसैन और शहीदान-ए-कर्बला की याद में आयोजित होगी मजलिस, निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए मस्जिद-ए-जाफ़रिया पहुंचेगा जुलूस
रांची 24 जून (आरएनएस)। शहादत-ए-इमाम-ए-हुसैन और शहीदान-ए-कर्बला की याद में शिया समुदाय की ओर से मुहर्रम की 9वीं तारीख (शब-ए-आशूर) पर पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस गुरुवार, 25 जून 2026 की रात 9:30 बजे विश्वकर्मा मंदिर लेन, मेन रोड स्थित सैयद यावर हुसैन के अनवर आर्केड आवास से प्रारंभ होगा। जुलूस अपने पारंपरिक एवं निर्धारित मार्ग से होते हुए मेन रोड, अंजुमन प्लाज़ा चौक और डॉ. फतहउल्लाह रोड से गुजरकर विक्रांत चौक होते हुए अंसार नगर स्थितम स्जिद-ए-जाफ़रिया पहुंचेगा। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होकर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और मातम करेंगे। जुलूस से पूर्व अनवर आर्केड में शब-ए-आशूर की मजलिस का आयोजन किया जाएगा। मजलिस का शुभारंभ रात 8 बजे होगा, जिसमें इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की कुर्बानियों पर प्रकाश डाला जाएगा तथा उनके संदेशों को याद किया जाएगा। शिया समुदाय के लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शहीदान-ए-कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश करने की अपील की है। इस संबंध में जानकारी सैयद फऱाज़ अब्बास ने दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

