गुप्त सूचना के आधार पर कोटा टोली चौक के निकट गैलेक्सी कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल पर स्थित सिटी अल्ट्रासाउंड नामक केंद्र पर छापेमारी की गई
भ्रूण हत्या एवं लिंग अनुपात असंतुलन को बढ़ावा देने वाले किसी भी तत्व के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी:-उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, मंजूनाथ भजन्त्री
रांची 24 जून (आरएनएस)। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा क्कष्ट & क्कहृष्ठञ्ज ्रष्ह्ल के अंतर्गत अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर के विरुद्ध आज सख्त कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर काटा टोली चौक के निकट त्रड्डद्यड्ड&4 ष्टशद्वश्चद्यद्ग& के प्रथम तल पर स्थित ष्टद्बह्ल4 द्यह्लह्म्ड्डह्यशह्वठ्ठस्र नामक केंद्र पर छापेमारी की गई। केंद्र के संचालक डॉ. राजेश कुमार द्वारा बिना उचित पंजीकरण के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित करने की सूचना मिली थी। छापेमारी टीम ने केंद्र पर मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन (रूड्डद्मद्ग – त्रश्व, रूशस्रद्गद्य – रुशद्दद्बह्न ष्ट5, स्द्गह्म्द्बड्डद्य हृश. 244769ङ्खङ्ग6), कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, ्रहृष्ट रजिस्टर, बिल बुक तथा अन्य संबंधित सामग्री जब्त कर ली। उक्त केंद्र को तत्काल सील कर दिया गया है।
छापेमारी टीम में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा नामित मजिस्ट्रेट, लोअर बाजार थाना प्रभारी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल, चिकित्सा पदाधिकारी, सिविल सर्जन कार्यालय के प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनओ/एचओ/एमओ तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। टीम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने की।
सिविल सर्जन सदर राँची ने बताया कि क्कष्ट & क्कहृष्ठञ्ज ्रष्ह्ल की अनुमति के बिना किसी भी अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन पूर्णत: अवैध है। ऐसे केंद्रों के विरुद्ध जिला प्रशासन शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रहा है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि भ्रूण हत्या एवं लिंग अनुपात असंतुलन को बढ़ावा देने वाले किसी भी तत्व के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को ऐसे अवैध केंद्रों की नियमित निगरानी एवं छापेमारी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

