जशपुरनगर, 25 जून (आरएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड शिविर का आयोजन 24 जून 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में प्रात: 10.00 बजे से किया गया।
शिविर में कुल 368 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड नवनिर्माण-नवीनीकरण की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण प्रदाय एवं दिव्यांग ऋण हेतु पात्र हितग्राहियों से आवेदन भी प्राप्त किए गए। शिविर में ग्राम रौनी रोड कुरुमकेला बगीचा निवासी 88 वर्षीय श्रीमती सालो देवी को श्रवण यंत्र सहायक उपकरण के रूप में प्रदाय किया गया। दो दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग की जानकारी प्रदान की गई। कुल 50 दिव्यांगजनों ने दिव्यांग पेंशन एवं दिव्यांग ऋण योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। 192 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड हेतु चिन्हांकन-पंजीयन किया गया।
शिविर में डॉ. दीपदेव कश्यप, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जशपुर, धर्मेंद्र कुमार साहू, उप संचालक समाज कल्याण जशपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बगीचा तथा समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत बगीचा के कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर प्रमाणीकरण, पहचान पत्र एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ, जिससे शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से हुआ।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

