दुर्ग, 25 जून (आरएनएस)। दुर्ग पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी की गई केटीएम मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना मोहन नगर पुलिस और सीएसपी दुर्ग की संयुक्त टीम ने मध्यरात्रि में घेराबंदी कर आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की। आरोपी के कब्जे से करीब 30 हजार रुपये मूल्य की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार ओम नगर, उरला निवासी हरि साहू ने 24 जून को थाना मोहन नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 जून की रात उनके घर के सामने खड़ी केटीएम मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 07 क्चङ्घ 5301 अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मोहन नगर पुलिस एवं सीएसपी दुर्ग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 25 जून की तड़के करीब 3:30 बजे मालवीय नगर चौक दुर्ग के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा।
कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने उरला क्षेत्र से केटीएम मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान यशवंत बंजारे (19 वर्ष) निवासी रामनगर, मुक्तिधाम सुपेला, भिलाई के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल पुरानी इस्तेमाली है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक खिलेश कुर्रे, आरक्षक अश्वनी यादव तथा आरक्षक सैमुअल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, लॉक अवश्य लगाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

