कबीरधाम, 25 जून (आरएनएस)। कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया एवं साइबर थाना कबीरधाम की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।
दिनांक 24 जून 2026 को थाना पिपरिया को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से गांजा लेकर बिक्री हेतु जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशन में थाना प्रभारी पिपरिया एवं साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसके द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा भारत माता चौक पिपरिया में एक संदिग्ध बाइक सवार को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम हुकमी चंद चंद्रवंशी ग्राम कान्हाभैरा का निवासी बताया। आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी से मादक पदार्थ 05 किलो 579 गांजा कीमती 2,75,000 एक मोटरसाइकिल 65,000 एक मोबाइल कीमती 12,000 रुपये बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर आरोपी को गांजा उपलब्ध करने वाले व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई है, जिसकी पतातलाश की जारी है।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में नशे का कारोबार करने वाले, युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर, निरंतर एवं निर्णायक कार्यवाही जारी रहेगी।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी नितिन तिवारी, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर, सहायक उप निरीक्षक डोमन बंजारे, मुकेश साहू, आरक्षक नरेंद्र चंद्रवंशी का प्रमुख योगदान रहा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

