कोरबा, 25 जून (आरएनएस)। वार्ड क्रमांक 15, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एसबीआई बैंक के सामने सार्वजनिक पार्किंग स्थल पर किए गए अवैध अतिक्रमण के संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह द्वारा दिनांक 30.04.2026 को आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई थी।
शिकायत में यह उल्लेख किया गया था कि सार्वजनिक पार्किंग स्थल पर अवैध कब्जे के कारण वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को अपने वाहन खड़े करने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ रही थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिक निगम, कोरबा द्वारा आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन की पहल पर उक्त सार्वजनिक पार्किंग स्थल से अवैध अतिक्रमण हटाकर स्थल को पूर्णतरू खाली करा दिया गया है।
वर्तमान में पार्किंग स्थल आम नागरिकों एवं वाहन चालकों के उपयोग हेतु उपलब्ध है।इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने नगर निगम प्रशासन एवं आयुक्त महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखना नगर के सुव्यवस्थित विकास एवं यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्रवाई से नागरिकों को राहत मिली है तथा जनहित की रक्षा हुई है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

