हल्द्वानी 25 जून (आरएनएस)। दर्जाधारी हरीश पांडे ने गुरुवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने शासन में सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर सीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि वह संगठन व सरकार की ओर से दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पांडे से जमरानी बांध परियोजना के कार्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि बांध का निर्माण तय समय सीमा जून 2029 तक किया जाना है। इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाए। दर्जाधारी पांडे ने सीएम से कहा कि जमरानी बांध निर्माण के लिए सिंचाई विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

