हल्द्वानी 25 जून (आरएनएस)। सरकार ने राज्य योजना के अंतर्गत कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैलपोखरा के आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। पूरे प्रोजेक्ट के लिए ?145.10 लाख का बजट मंजूर किया गया है। इस पर विधायक बंशीधर भगत सहित जनप्रतिनिधियों ने सरकार का आभार जताया है।विधायक भगत ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को इस कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 7.90 किलोमीटर लंबे मार्ग के सुदृढ़ीकरण से बैलपोखरा और आस-पास के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी। फतेहपुर नवाड़ सैलानी में पडऩे वाले पुल के निर्माण कार्य के प्रथम चरण को भी वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। पूर्व में इस मार्ग पर कई बार गंभीर हादसे और जनहानि हो चुकी थी। राज रानी कंबोज, सुरेंद्र सिंह बोरा, सरदार नवदीप सिंह, सरदार हंसा सिंह, मलकीत सिंह कंबोज, भगवान तिवारी, दीवान बिष्ट, हरीश कांडपाल, मयंक तिवारी, अनिल कंबोज, देवेन्द्र गोल्डी ने आभार जताया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

