सिरसा 25 जून (आरएनएस)। श्री बंसीवट मंदिर में हाल ही में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। 97 वर्ष की आयु में भी मंदिर के पुजारी पंडित सीताराम जी ने स्वयं योग कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान पंडित सीताराम जी ने कहा कि नियमित योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर में शामिल लोगों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

