जौनपुर 25 जून (आरएनएस )। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर इकाई द्वारा आज जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को श्बलिदान दिवसश् के रूप में बेहद श्रद्धापूर्वक मनाया गया इस अवसर पर पार्टी के मुख्य कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चैरसिया और जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चैरसियाने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन भारत की अखंडता और संप्रभुता के लिए समर्पित था उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा दिया और अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के उस अधूरे सपने को पूरा किया गया है, जो हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव का क्षण है।जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान हमें देश सेवा की निरंतर प्रेरणा देता है। आज श्बलिदान दिवसश् से लेकर आगामी 6 जुलाई डॉ. मुखर्जी की जयंती तक पार्टी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत हर बूथ पर कार्यकर्ता पौधे लगाएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

