बस्ती 25 जून (आरएनएस)। कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णा पाण्डेय गल्र्स स्कूल के निकट मंदिर, पशुचिकित्सालय के सामने शराब की दूकान न खोले जाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। संजय सिंह ने ज्ञापन देने के बाद बताया कि मंदिर, पशुचिकित्सालय के सामने शराब की दूकान खोले जाने की तैयारी चल रही है। इस स्थान के निकट ही श्रीकृष्णा पाण्डेय गल्र्स स्कूल भी है। ऐसी स्थिति में यहां शराब की दूकान का खोला जाना व्यापक जनहित में उचित नही है। शराब की दूकान को यहां न खोलने दिया जाय।ज्ञापन देने के दौरान राधेश्याम, सूरज, साबिर अली, महेन्द्र सोनकर, मुन्ना जायसवाल, विनोद कुमार के साथ ही अनेक नागरिक शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

