जौनपुर 25 जून (आरएनएस )। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारी स्टेशन के समीप वाजिदपुर उत्तरी चमारी वीर बाबा रोड पर गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कथित देहव्यापार के अड्डे पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से हडकंप की स्थिति बन गई। सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता तथा सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके पर गहन जांच-पडताल की। कार्रवाई के दौरान कई महिला एवं पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। उक्त स्थान पर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की शिकायतें स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को दी जा रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा मौके से मिले तथ्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

