जौनपुर 25 जून (आरएनएस )। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 गंगाराम गौतम ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहटी जलालपुर का आकस्मिक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, सभी चिकित्सक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित पाये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीक्षक को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एंव कर्मचारी समय से उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें साथ ही मरीजों के बैठने एवं स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

