जौनपुर(आरएनएस )। जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया कि 3, 4 एवं 5 जुलाई, को इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आम महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। आम महोत्सव के माध्यम से किसानो, निर्यातको, उद्यमियो एंव उपभोक्ताओ को एक मंच पर लाकर आम उत्पादन प्रसंस्करण विपणन एंव निर्यात को नई गति देने का प्रयास किया जायेगा। बताया गया कि उ0प्र0 देश का अग्रणी आम उत्पादक राज्य है, महोत्सव के दौरान पाँच श्रेणियों में प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें आम की विभिन्न प्रजातियाँ, आम आधारित संरक्षित उत्पाद, आम से बने व्यंजन, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी तथा सर्वाधिक प्रदर्शन करने वाले बागवान शामिल हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं आम उत्पादकों को उन्नत उत्पादन तकनीक, तुड़ाई उपरांत प्रबंधन (पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट), प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, विपणन तथा निर्यात संबंधी आधुनिक जानकारियाँ उपलब्ध कराना है। महोत्सव में उत्कृष्ट आम उत्पादकों एवं बागवानों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन आम उत्पादकों के लिए नई तकनीकों, बेहतर विपणन अवसरों तथा प्रोत्साहन प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा। उन्होंने जनपद के आम बागवानो से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आम के प्रदर्श, संरक्षित उत्पाद, व्यंजन प्रतियोगिता में इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में प्रतिभाग करें। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

