जौनपुर 25 जून (आरएनएस)। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 27 जून को प्रात: 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया गया हैं। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित हैं, शैक्षिक योग्यता:- हाईस्कूल, इंटर, आई0 टी0आई0, पॉलीटेक्निक, डिप्लोमा एवं स्नातक उर्तीर्ण 18 से 40 वर्ष के प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई0डी0 प्रूफ बायोडाटा सहित वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर लाभान्वित हो सकते है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

