रायपुर, 26 जून (आरएनएस)। राजधानी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सिविल लाइन, मोवा और खमतराई थाना क्षेत्रों में वाहन व बैटरी चोरी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं खमतराई पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
० घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करोरातालाब निवासी विजय पंवानी (54) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के बाहर खड़ी उनकी एक्टिवा (सीजी-04-केडब्ल्यू-7270) अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। चोरी गई स्कूटी की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
० ममता अस्पताल के पास से स्प्लेंडर बाइक पार
मोवा थाना क्षेत्र में दुबे कॉलोनी स्थित ममता अस्पताल के पास खड़ी स्प्लेंडर प्लस (सीजी-05 एपी 9320) बाइक चोरी हो गई। प्रार्थी कौशलराम निषाद (26) की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी गई बाइक की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।
० ई-रिक्शा से दो बैटरियां चोरी
खमतराई थाना क्षेत्र के टिंबर मार्केट, भनपुरी में खड़े ई-रिक्शा से अज्ञात चोर दो बैटरियां चोरी कर ले गए। प्रार्थी राजू सोनी (46) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरी गई बैटरियों की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।
० 102 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
खमतराई पुलिस ने रावाभाठा स्थित मेटल पार्क क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए राजू निषाद (22) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 102 पाव अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 12,240 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब के साथ एक टीवीएस जुपिटर भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बंछोर
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

