० सेव और नाशपाती की बागवानी देखकर हुए प्रभावित, ग्रामीण विकास की जमीनी हकीकत से हुए रूबरू
जशपुर, 26 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (ष्टत्रक्कस्ष्ट) से नव-नियुक्त सात ट्रेनी डिप्टी कलेक्टरों ने मैदानी प्रशिक्षण के तहत 24 जून को जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड का दौरा किया। छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा (रायपुर) द्वारा आयोजित इस परिचयात्मक प्रशिक्षण का उद्देश्य युवा अधिकारियों को ग्रामीण विकास, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और जमीनी स्तर की प्रशासनिक चुनौतियों से परिचित कराना है।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने मनोरा क्षेत्र में विकसित सेव (एप्पल) और नाशपाती के बागानों का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय किसानों और उद्यानिकी विशेषज्ञों से चर्चा कर यह जाना कि जशपुर की अनुकूल एवं ठंडी जलवायु का लाभ उठाकर यहां आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सफल बागवानी की जा रही है। अधिकारियों ने इस पहल को क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण मॉडल बताया।
मैदानी भ्रमण के दौरान प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, बागवानी और आजीविका से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं, नवाचारों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति को भी समझा।
भ्रमण दल में ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर श्री रविशंकर वर्मा, सुश्री निधि प्रधान, सुश्री नंदनी साहू, श्री मनीष बघेल, श्री सौरभ दीवान, श्री लखेश्वर यादव और श्री सत्येन्द्र कुमार बंजारे शामिल थे।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

